सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल

Art Tech
कला हुनर सीखना

बीरभूम के रहने वाले सरोदा सागर बाशुरी पेशे से एक मूर्तिकार हैं. लेकिन उनके शहर में उनकी इस कला को जानने वाले बहुत कम लोग थे. इसलिए उन्होंने कला प्रेमियों के साथ डिजिटल रूप से जुड़ने के लिए, Art Tech नाम से अपना एक YouTube चैनल लॉन्च किया. शुरुआत में उन्होंने अपने चैनल पर दर्शकों को लाने के लिए काफ़ी मेहनत की, लेकिन YouTube पर दर्शक की संख्या बढ़ाने से जुड़े वीडियो देखने के बाद उन्हें अपने दर्शकों से जुड़ने के लिए नए तरीके पता चले. उन्होंने अपने वीडियो को पहले से ज़्यादा इंटरैक्टिव बनाते हुए चैनल पर अपना काम दिखाने के साथ मूर्तिकला सिखाना भी शुरू किया. उसके बाद देखते ही देखते चैनल लोकप्रिय हो गया और दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी. सागर के चैनल से सीखने वालों में युवा और बुज़ुर्ग दोनों थे. चैनल की सदस्यता ले चुके ये लोग अपनी टिप्पणी में उन्हें 'गुरू' कहकर बुलाते हैं. उनकी कलाकृतियां संग्रहालयों की शोभा बढ़ाने लगी और देखते ही देखते ही देखते देश-विदेश से उनकी कलाकृितयों की मांग आने लगी. बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने काम में कुछ हुनरमंद छात्र-छात्राओं को भागीदार बनाया, ताकि वे भी अपने करियर में आगे बढ़ सकें. कुल मिलाकर, YouTube चैनल की मदद से अपने हुनर का इस्तेमाल करके उन्होंने न सिर्फ़ पैसे कमाए, बल्कि दूसरे लोगों को भी यह काम करना सिखाया.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें