सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
उत्तराखंड

उत्तराखंड

Punjabi Trekker
खेती यात्रा

लव कुमार और प्रीति कुमारी दोनों को ही यात्राएं करने का शौक है. दोनों ने अपने YouTube चैनल की शुरुआत अपनी यात्राओं के अनुभव शेयर करने के लिए की थी. जल्दी ही यात्राओं के इस शौक की वजह से दोनों ही शहरी ज़िंदगी को छोड़कर पहाड़ों के बीच खेती करने पहुंच गए. उन्होंने तय किया कि अपने चैनल से वे लोगों को खेती से जुड़ी तकनीक, पानी इकट्ठा करने के तरीके और दूसरी काम की सलाहें देंगे. साथ ही, अपनी यात्राओं के वीडियो ब्लॉग भी शेयर करेंगे. वे दोनों यात्रा, खेती, और YouTube कम्यूनिटी के साथ अपने अनुभव शेयर करने में अपना समय बिताते हैं. उनके वीडियो खेती में दिलचस्पी रखने वालों बीच लोकप्रिय तो हैं ही, वे अपनी ज़िंदगी में अलग रास्ते बनाने के लिए किसी प्रेरणा की तलाश करने वाले लोगों के लिए भी काम के हैं. YouTube चैनल ने उन दोनों को पहचान दिलाने के साथ कमाई का स्थिर स्रोत भी दिया है. इस चैनल के ज़रिए ही दोनों अपनी पसंद की ज़िंदगी जी पा रहे हैं. वे आने वाले दिनों में अपने दर्शकों के लिए एक होमस्टे बनाना चाहते हैं, ताकि दर्शक आकर उनके जीवन को करीब से देख सकें. लव कहते हैं, ''भारत के पास दुनिया को देने के लिए बहुत कुछ ऐसा भी है, जो लोगों की सोच से परे है.'' उनका चैनल भी उनकी इस बात की गवाही देता है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें