सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Ajay unplugged
संगीत

अजय गौतम की ज़िंदगी बहुत मुश्किलों से भरी रही. अपने परिवार की माली हालत खराब देखकर उन्होंने एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पार्ट-टाइम काम शुरू कर दिया. इन मुश्किल हालात में संगीत उनका सबसे बड़ा सहारा बना. YouTube पर उन्होंने अलग-अलग कलाकारों, गायकों, स्टेज परफ़ॉर्मर की परफ़ॉर्मेंस देखनी शुरू की. एक दिन, जब वे कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर थे, तभी उनके एक दोस्त ने उनके गाने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे YouTube पर अपलोड कर दिया. इंटरनेट पर उनका वीडियो वायरल हो गया और कुछ ही दिनों में उसके एक करोड़ व्यू हो गए. एक झटके में उनकी प्रतिभा को पहचान मिल गई. न्यूज़ चैनलों ने उनका इंटरव्यू किया और मशहूर गायक उदित नारायण ने भी अजय के गाने की तारीफ़ की. इससे अजय को अपने शौक को आगे ले जाने का हौसला मिला. उन्होंने ऑनलाइन ही संगीत सीखने की प्रक्रिया शुरू की. एक साल के अंदर ही अजय ने अपने YouTube चैनल पर मशहूर गानों के वीडियो अपलोड करना शुरू कर दिया. इंटरनेट पर मिली लोकप्रियता की वजह से उन्हें कई जगहों पर परफ़ॉर्मेंस का भी मौका मिला. वे अब चैनल से पैसे कमाने लगे हैं. उन्हें आमदनी का एक ज़रिया मिल गया है. YouTube ने अजय की ज़िंदगी पार्ट-टाइम वर्कर से बदलकर एक उभरते हुए गायक की कर दी है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें