त्रिपुरा
त्रिपुरा के मिताई गांव के किसान भाबेंद्र देबनाथ लीज़ की ज़मीन पर मौसमी फलों और सब्ज़ियों की खेती करते थे. वे खेती के बारे में ज़्यादा जानने के लिए अपने खाली समय में YouTube वीडियो देखा करते थे. एक दिन उन्हें ऑफ़-सीज़न में तरबूज़ की खेती के बारे में एक वीडियो देखने को मिला. उनके गांव के ज़्यादातर किसान सिर्फ़ जाड़े के मौसम में ही खेती करते थे. वे जानते थे कि अगर वे गर्मी के मौसम में भी अपनी खेती कर लें, तो उससे उनकी कमाई बढ़ जाएगी. वीडियो में बताए गए तरीकों के मुताबिक उन्होंने प्रयोग के तौर पर ज़मीन के एक छोटे हिस्से में तरबूज़ की फसल बो दी. नतीजे बेहतर मिलने पर उन्होंने बड़े पैमाने पर तरबूज़ की खेती शुरू कर दी. आज, भाबेंद्र ऑफ़-सीज़न में तरबूज़ की खेती करते हैं और अनुमान के मुताबिक इससे उनकी कमाई भी बढ़ गई है. उनकी सफलता की यह कहानी सरकारी अधिकारियों समेत राज्य के मुख्यमंत्री के पास पहुंची. भाबेंद्र अपने और अपने परिवार के एक बेहतर कल के लिए, YouTube से लगातार कुछ न कुछ सीखते रहते हैं.
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें