तेलंगाना
ख्वाजा मोइनुद्दीन अपने लिए भी चिकन बिरयानी नहीं खरीद सकते थे, फिर भी उनकी इच्छा थी कि वे पास के अनाथ बच्चों को खाना खिला सकें. उनके एक दोस्त ने सलाह दी, ''क्यों न हम YouTube पर कुकिंग चैनल शुरू करें?'' उनके दोस्त ने यह भी सुझाव दिया, ''अगर चैनल लोकप्रिय हो जाता है, तो उससे होने वाली कमाई से वे ज़्यादा बच्चों को खाना खिला पाएंगे.'' इसी आइडिया के साथ उनके YouTube चैनल की शुरुआत हुई. चैनल ने न केवल ख्वाजा और उनके सहयोगियों को आय का एक स्थायी स्रोत प्रदान किया, बल्कि वे उनके वीडियो के लिए पकाए गए भोजन को अनाथ बच्चों को खिलाने भी लगे. कुछ शुरुआती झटकों के बाद उनके चैनल ने रफ़्तार पकड़ ली थी. दर्शकों को चैनल के पीछे की मंशा और चैनल पर बताई जाने वाली रेसिपी दोनों ही पसंद आने लगी. सब्सक्राइबर, लाइक और कमेंट की बाढ़ आने लगी. YouTube चैनल की लोकप्रियता के साथ ही उससे होने वाली कमाई लगातार बढ़ने लगी जिससे वे हर महीने 1500 अनाथ बच्चों को खाना खिला पा रहे हैं. ख्वाजा कहते हैं, ''भले ही खाना खिलाकर मैं बच्चों का पेट भरता हूं, लेकिन उनकी मुस्कुराहटें मेरी आत्मा को तृप्त करती हैं.''
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें