सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
तमिलनाडु

तमिलनाडु

Kaizen English
सीखना शिक्षा

मलार अपनी ज़िंदगी अपने बूते पर चलाने वालों में से हैं. पैसों की तंगी की वजह से वे कॉलेज की पढ़ाई नहीं कर सकीं. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर शिक्षिका बनीं. अपने अनुभवों से मलार ने समझा कि लोगों से बातचीत करने या जुड़ने के लिए अंग्रेज़ी भाषा बहुत ज़रूरी माध्यम है. इससे उन्हें अंग्रेज़ी की कोचिंग क्लास YouTube पर देने का आइडिया मिला. उन्होंने अपना YouTube चैनल Kaizen English शुरू किया. इस चैनल पर उन्होंने तमिल भाषियों को अंग्रेज़ी बोलना सिखाने के लिए रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली भाषा, लोकप्रिय मुहावरे और घरेलू इस्तेमाल की चीज़ों के अंग्रेज़ी नाम सिखाना शुरू किया. जापानी भाषा के शब्द 'काइज़न' का मतलब है लगातार सुधार करते रहना. मलार ने भी बिल्कुल इसी तरह अपने चैनल पर सीखने और सुधारने की प्रोसेस को जारी रखा. कुछ ही दिनों में उनका कॉन्टेंट गृहणियों से लेकर पेशेवरों तक में लोकप्रिय हो गया. उनके वीडियो ने नौकरी के लिए इंटरव्यू देने, रोज़मर्रा की बातचीत का कौशल बढ़ाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में लोगों की मदद की. मलार के हार नहीं मानने वाले व्यवहार ने उन्हें अनुभवी शिक्षिका से आगे ले जाकर छोटे कारोबार की सफल उद्यमी बना दिया.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें