सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
सिक्किम

सिक्किम

MyInDulzens - Handmade Flower Craft
खुद से करें आर्ट और क्राफ़्ट

पे डोमा लेपचा (पेगी) ने फूल बनाने की जापानी कला सीखने के लिए YouTube पर कई चैनलों की सदस्यता ली थी. जल्द ही, उनके पति और बेटी ने उनका एक YouTube चैनल बना दिया ताकि वे अपना हुनर दुनिया को दिखा सकें. पेगी के चैनल, MyInDulzens (माई इंडल्जेंस) पर न सिर्फ़ हाथ से बनाए गए फूल होते हैं, बल्कि वे 'खुद से करें' ट्यूटोरियल और मास्टर क्लास भी शेयर करती हैं. इनकी मदद से दर्शक, साटन रिबन और कपड़ों से फूल बनाना सीखते हैं. पेगी के ट्यूटोरियल छोटे, सरल और आसानी से फ़ॉलो किए जा सकने वाले होते हैं. उनके फूल 100% घर पर बने होते हैं. इनके लिए, किसी फ़ैंसी टूल या मशीन के, घर में आसानी से मिलने वाली चीज़ों या क्राफ़्ट की किसी भी पास की दुकान पर मिलने वाले सामान का इस्तेमाल करती हैं. उनके चैनल को मिली सफलता के चलते, उन्हें अपने सदस्यों से प्यार और सराहना मिली. साथ ही लोकप्रिय मीडिया में पहचान भी बनी. इतना ही नहीं, पेगी को YouTube सिल्वर प्ले बटन भी मिला है. आज उन्हें अपने हाथ से बने फूलों के ढेर सारे ऑर्डर मिलते हैं. अपनी लगन से पेगी ने अपने जुनून और हुनर को बड़े कारोबार में बदल दिया है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें