सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
राजस्थान

राजस्थान

Sidhi Marwadi
खाना

कौशल्या चौधरी को हमेशा से खाना बनाना बहुत पसंद था. इस शौक को सही दिशा तब मिली, जब उन्होंने YouTube चैनल से एक युवती के हर महीने 15 लाख कमाने के बारे में अखबार में पढ़ा. उन्हें खाना बनाने के लिए अपने प्यार को दिखाने और कमाई करने का यह एक मौका लगा. जल्द ही उन्होंने अपने चैनल Sidhi Marwadi पर राजस्थानी व्यंजनों के वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया. उनके वीडियो की संख्या बढ़ने के साथ ही, दर्शकों से मिलने वाली सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी बढ़ने लगीं. खाने-पीने और पकवानों के साथ मारवाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने की भी उनकी कोशिश रही. उनकी इन कोशिशों ने उन्हें अपनी पहचान बनाने में मदद की. साथ ही, अपनी कम्यूनिटी की कई महिलाओं को भी उन्होंने प्रेरित किया. आज, कौशल्या के कई YouTube चैनलों पर लाखों सदस्य हैं. YouTube चैनल उनके लिए परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने और आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर होने का ज़रिया भी है. समाज के लिए कुछ करने की उनकी चाहत ने महामारी के दौरान उन्हें एक नई दिशा दी. उन्होंने ज़रूरतमंद परिवारों को घर का बना खाना देने के साथ आर्थिक मदद भी की.

Suyash Fashion
फैशन

एक अनुभवी व्लॉगर, यशी टैंक का उद्यमिता की दुनिया में प्रवेश उनके सफल YouTube चैनल की बुनियाद पर हुआ था। 2022 में, उन्होंने सुयश फैशन नाम के एक ऐसे बुटीक को लॉन्च किया जिसे राजस्थानी प्रिंट और सांगानेरी डिज़ाइन में महारथ हासिल है। यशी अपने 15 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ नये डिज़ाइन और संग्रह साँझा करने के लिए अपने चैनल का फ़ायदा उठाकर अपना व्यवसाय बढ़ा पाई। लॉन्च के एक साल के अंदर ही सुयश फैशन ने 20 से ज़्यादा लोगों को नौकरी पर रखा है और पूरे भारत में 10 हज़ार से ज़्यादा ऑर्डर भेजे हैं।

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें