सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
पंजाब

पंजाब

Dance Mafia
नृत्य

कमर घुमाना. झूमना. कुछ लोगों के लिए यह सिर्फ़ डांस करना भर है, लेकिन रिपनप्रीत कौर के लिए यही ज़िंदगी है. उन्होंने अपने YouTube चैनल की शुरुआत एक खास सपने के साथ की थी - घर के आरामदेह माहौल से ही दुनिया भर में अपनी कला दिखाना. YouTube रिपनप्रीत के लिए सीखने और सिखाने का प्लैटफ़ॉर्म है. यहां वे अपने डांस ट्यूटोरियल वीडियो से दूसरों को सिखाती हैं और दूसरों के वीडियो से खुद भी बहुत कुछ नया सीखती हैं. YouTube पर वे दुनिया भर के डांस से जुड़े लोगों से कनेक्ट कर पाईं. इससे उन्हें नई डांस शैलियां और टेक्नीक के बारे में पता चला. उनके चैनल की बढ़ती लोकप्रियता के बाद, उन्होंने नए वीडियो बनाने में मदद करने के लिए कई नए कोरियोग्राफ़र भी रखे हैं. उन्होंने अपनी डांस अकैडमी, द डांस माफ़िया भी शुरू की. अपने वीडियो में भी वे अपनी अकैडमी का प्रमोशन करती हैं. अपने YouTube चैनल और अकैडमी से रिपनप्रीत ने अपने शौक और प्रतिभा को एक बड़े और सफल कारोबार में बदल दिया है. YouTube के रूप में उन्हें टीचर, स्टेज, दर्शक और करीयर सब कुछ मिल गया है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें