सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
पुड्डूचेरी

पुड्डूचेरी

Aurora Eye Films
पर्यावरण के लिहाज़ से जीवन जीना

उभरती फ़िल्म निर्माता के रूप में, सेरीना ऑरोरा दुनिया भर की अलग-अलग संस्कृति और कम्यूनिटी की खूबियां दिखाने वाली फ़िल्में शूट करती थीं. अपनी यात्राओं के दौरान, उन्हें पर्यावरण और इसके लिहाज़ से जीवन जीने के बेहतर तरीकों से जुड़ाव महसूस हुआ. अपनी पसंद की दोनों चीज़ों को एक साथ मिलाने के लिए उन्हें YouTube के रूप में एक सही प्लैटफ़ॉर्म मिला. उनके YouTube चैनल पर, दुनिया भर में पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए जीवन जीने वाली अलग-अलग कम्यूनिटी की कहानियां होती हैं. अपने चैनल के ज़रिए उन्होंने अपनी कम्यूनिटी ऑरोविल के बारे में भी बताया. उनके चैनल से अमेरिका, कनाडा, और अफ़्रीका के कुछ हिस्सों में इसी तरह की पहल करने की प्रेरणा मिली. आज ये सब एक-दूसरे से सीखते हैं और काम करने के सबसे अच्छे तरीके आपस में शेयर करते हैं. इस फ़ील्ड में सेरीना के अनुभव को देखकर कई मशहूर यूनिवर्सिटी उन्हें अपने विचार शेयर करने के लिए बुलाती हैं. आगे जाकर, सेरीना ऐसे वीडियो बनाने का सोच रही हैं जो संयुक्त राष्ट्र संघ के दीर्घकालीन विकास के लक्ष्यों को पाने में मदद करें.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें