नागालैंड
नागालैंड की चाखेसांग नागा जनजाति की और टेटसियो सिस्टर्स की अपनी भाषा चोकरी विलुप्त होने की कगार पर थी. मर्सी, कुवेली, अज़ी और लुलु बहनों ने शुरुआत के कुछ साल लाइव संगीत परफ़ॉर्मेंस के ज़रिए इस भाषा को जिंदा रखने की पुरज़ोर कोशिश की. लेकिन जल्द ही उन्हें एक ऐसे प्लैटफ़ॉर्म की ज़रूरत महसूस होने लगी जो उनके चोकरी संगीत को संजोकर रख सके. बस, इसी सोच से उन्हें एक नया YouTube चैनल बनाने की प्रेरणा मिली. इससे पहले वे YouTube का इस्तेमाल दुनिया भर के अपने पसंदीदा संगीत को सुनने के लिए करती थीं. अपना चैनल लॉन्च करने के बाद, उन्होंने YouTube पर वीडियो अपलोड करने, जानकारी देखने और कॉन्टेंट को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुंचाने के तरीकों को सीखा. उनके चैनल का फ़ोकस सिर्फ़ चोकरी भाषा के संगीत पर है. इससे सारे भारत के दर्शकों के बीच यह संगीत पहुंचा है और वे दूसरे कलाकारों से जुड़ पाई हैं. आज टेटसियो सिस्टर्स देश भर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करती हैं. इतना ही नहीं, इसे लेकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता रहता है. उन्हें पता है कि अगर किसी वजह से उनके शो बंद भी हो जाते हैं, तो भी उनकी भाषा YouTube पर अमर रहेगी.
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें