मिज़ोरम
एंड्रयू एक लैबोरेट्री टेक्नीशियन थे, लेकिन वीडियो क्रिएटर बनना चाहते थे. वे अक्सर YouTube पर 'कैसे करें' वीडियो देखते थे. इनसे वे वीडियो एडिट और रिकॉर्ड करने की तकनीकें सीखते थे. एक दिन उन्होंने तय किया कि वे अपना YouTube चैनल बनाएंगे. उन्होंने YouTube पर पहले से मशहूर शैली - शरारत वाले वीडियो के साथ शुरुआत की. शुरुआती वीडियो से, उन्हें चैनल के सदस्यों की संख्या तेज़ी से बढ़ाने में मदद मिली. हालांकि बाद में उन्होंने सामाजिक मुद्दों को भी कवर करना शुरू किया और उन्हें इसके लिए बहुत सपोर्ट भी मिला. जल्दी ही उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और फ़ुल-टाइम YouTuber बन गए. आज उन्होंने एक कैंसर मरीज़ के इलाज के लिए, दो लाख रुपये जुटा लिए हैं, साथ ही कपड़ों की अपनी एक रेंज भी शुरू की है और वे मिज़ोरम के सबसे मशहूर क्रिएटर्स में से एक बन गए हैं. अब अपने सपने को आगे बढ़ाने के लिए अपने चैनल के लिए शॉर्ट फ़िल्म बनाना चाहते हैं.
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें