मेघालय
दिलसेंग संगमा पर्यावरण को लेकर जागरूक हैं. वे खाना परोसने के बर्तनों (प्लेट और कप) में थर्मोकोल के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंतित थे. वे इसकी जगह कोई ऐसा मटीरियल खोजना चाहते थे जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे. एक दिन घर लौटते समय उन्होंने एरेका पाम की नीचे गिरी हुई पत्तियों का ढेर देखा और उन्हें एक आइ़डिया आया. उन्होंने सोचा कि इन पत्तियों का इस्तेमाल बायोडिग्रेडेबल प्लेट बनाने के लिए किया जा सकता है. इसे बनाने का उन्हें कोई अनुभव नहीं था, लेकिन उन्होंने YouTube पर प्लेट बनाने की प्रोसेस देखी और एक मशीन खरीदी. इस प्लैटफ़ॉर्म से मिली सीख का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने अपनी एक कंपनी सेट अप की और इको-फ़्रेंडली प्लेट बनाने लगे. आज इस कंपनी से उनकी अच्छी कमाई होती है. साथ ही वे अपनी कम्यूनिटी के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं. YouTube की मदद से वे मेघालय के टॉप 25 उद्यमियों में से एक बनकर उभरे हैं.
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें