महाराष्ट्र
उर्मिला निंबालकर एक सफल अभिनेत्री हैं जो मार्च 2018 में अपना YouTube चैनल लॉन्च करने से पहले कई मराठी और हिंदी सीरियलों में नजर आयीं। अपने चैनल पर उर्मिला 9 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के लिए मेकअप रिव्यु, स्किनकेयर रूटीन, यात्रा और किताबों सहित लाइफ़स्टाइल से जुड़ी सभी चीज़ों के बारे में बात करती हैं और ये सब कुछ मराठी में है। हाल ही में उन्होंने पैरेंटिंग पर वीडियो बनाना भी शुरू किया है। उर्मिला ने अब अपना ध्यान उस समुदाय को कुछ वापस देने पर केंद्रित कर लिया है जिसने उनको भरपूर सहयोग दिया था। वे अपने पति के साथ मिलकर दो दिन की YouTube मास्टरक्लास के जरिए अन्य क्षेत्रीय क्रिएटर्स को अपने चैनलों को बढ़ाने और प्लेटफॉर्म पर करियर के संभावित अवसरों का पता लगाने में मदद करती हैं। वर्कशॉप्स के जरिए वे 150 से अधिक प्रतिभागियों के साथ ज्ञान साँझा कर पायी हैं और पुणे से महाराष्ट्र के अन्य शहरों में विस्तार होने पर यह संख्या और भी बढ़ेगी।
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें