सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

Artist Shikha Sharma
कला

शिखा शर्मा के लिए रंगोली बनाना कला भी है और जुनून भी. उनके YouTube चैनल पर दुनिया भर में मशहूर हो चुकी 3D रंगोलियां आप देख सकते हैं. शिखा की रंगोली में महात्मा गांधी, विराट कोहली, पौराणिक किरदार वगैरह भी होते हैं. उनके चैनल पर आप रंगोली की कलाकारी देख सकते हैं और साथ ही इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया भी सीख सकते हैं. दर्शकों को उनके वीडियो बहुत पसंद आते हैं और कई वीडियो को तो एक करोड़ से भी ज़्यादा व्यू मिले हैं. हाल ही में उन्होंने अपने चैनल पर Shorts अपलोड करना भी शुरू किया है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा युवाओं को जोड़ सकें. वर्कशॉप और वीडियो के ज़रिए वे कलर मिलाना, तेज़ी से पेंटिंग, 3D आर्ट, अक्षरों को बनाना और ऐसी ही दूसरी बारीकियां अपने लाखों सदस्यों को सिखाती हैं. अपने चैनल से शिखा को एक प्लैटफ़ॉर्म मिला है जिससे वे दुनिया भर के खरीदारों तक भी अपनी कला पहुंचा रही हैं. साथ ही, चैनल ने उनको कमाई करने का एक ज़रिया भी दिया है. सबसे बड़ी बात है कि शिखा रंगोली बनाने की भारतीय कला को YouTube चैनल से वैश्विक पहचान दिलाने में जुटी हुई हैं.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें