लक्षद्वीप
जब लक्षद्वीप के खेल शिक्षक और फ़ोटोग्राफ़ी के शौकीन मोहम्मद स्वाधिक ने YouTube पर शौकिया अपना पहला वीडियो अपलोड किया था तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि YouTube पर उनका सफ़र इतनी दूर तक जाएगा. अपने वीडियो में लोगों को लक्षद्वीप के द्वीपों तक पहुंचने का तरीका बताते हैं. साथ ही, वहां के स्थानीय जीवन के बारे में भी रोचक जानकारी देते हैं. उनके वीडियो लक्षद्वीप की संस्कृति, जीवन और लोगों के बारे में बताते हैं. जैसे कि मछली पकड़ना, खान-पान और फ़ुटबॉल. इन वीडियो में वहां की अद्भुत खूबसूरती दिखती है और साथ ही वहां के जीवन की मुश्किलों के बारे में भी बताते हैं. अपने चैनल ‘The Lakshadweep Vlogger’ के साथ उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. उनके कॉन्टेंट के असर और क्वालिटी की वजह से कई ब्रांड भी उन्हें प्रायोजित करते हैं. कई सारे ब्रांड उन्हें भारत के दूसरे इलाकों की यात्रा करके, वहां के जीवन और संस्कृति को भी अपने चैनल पर दिखाने का मौका दे रहे हैं. हालांकि, अहम बात यह है कि YouTube उनके लिए ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जहां से वे अपने प्यारे लक्षद्वीप के बारे में दुनिया को बता पाए. भारत का यह हिस्सा अब तक छिपा हुआ था.
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें