सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
लद्दाख

लद्दाख

Dolma Lhamo
पशु देखभाल

बाकी दुनिया की तरह, COVID-19 महामारी ने डोल्मा ल्हामो को भी घर में बंद होकर ज़िंदगी जीने पर मजबूर कर दिया था. उस समय उन्होंने अपने इलाके के कई भूखे कुत्तों की बुरी हालत देखी. इसलिए उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए अपना YouTube चैनल शुरू किया. अपने वीडियो में उन्होंने लेह और लद्दाख के उन इलाकों के बारे में बताया जहां जानवरों को खाना नहीं मिल रहा था. इन भूखे जानवरों को खाना खिलाने के लिए उन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया. उनके दर्शकों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया दी और भूखे जानवरों का पेट भरने में उनकी मदद करने लगे. सिर्फ़ देश ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले दर्शकों से भी उन्हें बहुत मदद मिली. इसके अलावा, डोल्मा की YouTube कम्यूनिटी ने महामारी के दौरान दूसरे सामाजिक कामों में भी उनकी मदद की, जैसे कि लद्दाख में रहने वाले खानाबदोशों और गरीब लोगों के लिए किताबें, जूते और गर्म कपड़े जुटाना. चैनल लॉन्च होने के सिर्फ़ तीन महीनों के अंदर ही उनकी कमाई होने लगी. दुनिया भर में कई लोगों को ऐसी पहल करने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें