सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
केरल

केरल

M4Tech
विज्ञान खुद से करें

जियो जोसेफ़ का एक सरल उद्देश्य था - वे अपने राज्य के बच्चों को विज्ञान से जुड़े प्रयोगों को हंसी-खेल में समझने का अनुभव देना चाहते थे. इस इरादे ने उन्हें अपने YouTube चैनल M4Tech को शुरू करने की प्रेरणा दी, जिसमें वे मलयालम भाषा में 'खुद से करें' (DIY) वीडियो के ज़रिए वैज्ञानिक प्रयोगों के बारे में बताते हैं. ऐसे ही एक वीडियो की वायरल सफलता ने, जहां उन्होंने कोला के साथ मिंट की गोली मिलाने के प्रभावों का प्रदर्शन किया, जियो को ऐसे और वीडियो अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया. जल्द ही, उन्होंने अपने दोस्त प्रवीण के साथ साझेदारी की और एक फुल टाइम YouTube क्रिएटर बन गए. समय के साथ, उन्होंने अपने दर्शकों की पसंद के आधार पर खूब शोध कर कॉन्टेंट बनाने की रणनीति के साथ वीडियो बनाना शुरू किया जिसकी वजह से जल्द ही उनके चैनल पर सदस्यों की संख्या दस लाख से ज़्यादा हो गई. अब दोनों पार्टनर मिलकर हर महीने लाखों की कमाई भी कर रहे हैं. कई बच्चे आज उनके चैनल के वीडियो से सीखकर राज्य-स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में उस शिक्षा का इस्तेमाल करते हैं. केरल के एक छोटे से गांव के रहने वाले जियो जोसेफ़ ने कभी भी YouTube पर इतने प्यार, सम्मान, और सफलता की उम्मीद नहीं की थी. उनके चैनल ने कई बच्चों के मन में उत्सुकता जगाई. आगे भी ऐसा ही करते रहने का उन्होंने मन बना रखा है.

KL Bro Biju Rithvik
ग्रामीण जीवन जीवन शैली

2020 में, केरल के एक दूरदराज के गांव से आने वाले बीजू ने अपनी पारिवारिक ज़िंदगी के ताने-बाने को सजाकर एक YouTube चैनल शुरू किया। परिवार में सदस्यों के पसंदीदा व्यंजनों को पकाने से लेकर शादी के समय की परम्पराओं तक सब कुछ दिखाने वाले बीजू का कंटेंट एक बड़े दर्शक वर्ग को बेशक अपना-सा लगता है और इससे चैनल को 3 साल से कम समय में 2 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स तक पहुँचने में मदद मिली है। बीजू पूरक आय अर्जित कर पा रहे हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में मदद मिली है।

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें