सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
झारखंड

झारखंड

अंतरिक्ष TV
सीखना खगोल विज्ञान

कौशिक भट्टाचार्जी को अंतरिक्ष, ग्रहों और खगोल विज्ञान से जुड़े पहलुओं के बारे में हमेशा से जानने की इच्छा रहती थी. इसके बारे में ज़्यादा जानने और समझने के लिए, वे YouTube पर ‘Kurzgesagt’ और ‘Vsauce’ जैसे चैनल देखने लगे. इन चैनलों को देखने के दौरान उन्होंने महसूस किया कि भारत में ऐसा एक भी YouTube चैनल नहीं है, जो अंधविश्वास के बजाय खगोल विज्ञान के वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में बताता हो. बस, फिर क्या था! कौशिक ने इन्हीं विषयों पर एक अपना चैनल शुरू कर दिया. सबसे पहले, उन्होंने YouTube पर ट्यूटोरियल देखकर वीडियो रिकॉर्ड करना और एडिट करना सीखा. अपने दर्शकों के लिए बेहतर कॉन्टेंट बनाने के लिए उन्होंने नए उपकरण भी खरीदे, जिसके लिए उन्होंने YouTube से ही पैसे कमाए. उन्होंने जल्द ही अपने चैनल पर एक भरोसेमंद कम्यूनिटी बना ली जिससे उनके वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट आने लगे. दर्शकों के लगाव, प्यार और सहयोग की वजह से कौशिक का चैनल चल निकला और उनकी कमाई भी बढ़ गई. आज उनके पास एक ऐसी टीम है जो चैनल के लिए कॉन्टेंट तैयार करने से लेकर मर्चेंडाइज बनाने और बेचने में मदद करती है. सबसे बड़ी बात, वे अपने चैनल के ज़रिए भारत के युवाओं में खगोल विज्ञान को लेकर एक वैज्ञानिक चेतना जगाने में कामयाब रहे हैं.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें