सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर

Kashmir Food Fusion
खाना

एक बार तासिया तारिक अपने पसंदीदा कश्मीरी पुलाव की रेसिपी ढूंढ रही थीं. हालांकि, उन्हें एक भी असली रेसिपी नहीं मिली. इससे उन्हें अपने YouTube चैनल “Kashmir Food Fusion” का आइडिया मिला. वे इस चैनल पर कश्मीर के खास पकवानों की रेसिपी दिखाती हैं. इसे शुरू करते समय तासिया के लिए पहली चुनौती थी कि YouTube चैनल कैसे बनाया जाए. इसके अलावा, वीडियो बनाने और उनमें बदलाव करने का तरीका, सदस्यों की संख्या बढ़ाना वगैरह भी उन्हें समझना था. पहले उन्होंने यह सब YouTube से सीख लिया. इसके बाद अगला काम था कि वे अपने परिवार की तरफ़ से शेयर की गई असली कश्मीरी पकवानों की रेसिपी सीखें. अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने अपना चैनल बनाया. उनकी लोकप्रियता के साथ-साथ उनके फ़ॉलोअर भी बढ़ते गए. उनकी रेसिपी दूर-दूर पहुंच गई और कुछ ही समय में उन्हें मशहूर सिल्वर प्ले बटन भी मिल गया. राष्ट्रीय अखबारों में भी इस बारे में खबर छपी थी. उनके चैनल ने असली कश्मीरी पकवानों को दुनिया तक पहुंचाया, साथ ही कश्मीरी संस्कृति और विरासत को भी उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें