हिमाचल प्रदेश
रॉबिन सिंह 30 साल से भी कम उम्र में ही पेशेवर सफ़लता हासिल कर आराम की ज़िंदगी जी रहे थे. हालांकि उन्हें फिर भी कहीं न कहीं कोई कमी महसूस होती थी. तभी उन्होंने अपनी ज़िंदगी के एक बड़े मकसद को पूरा करने की ठानी. यह मकसद था - जानवरों की मदद करना. उन्होंने जानवरों को बचाने के लिए पीपल फार्म बनाया. साथ ही, अपने इस उद्यम और पहल के बारे में लोगों को बताने के लिए उन्होंने एक YouTube भी चैनल शुरू किया. उनके चैनल पर जानवरों को बचाने से जुड़ी कहानियां होती हैं. ये वीडियो कई लोगों को जानवरों के प्रति अपने व्यवहार को बदलने के लिए प्रेरित करते हैं. रॉबिन इस चैनल से हुई कमाई को पीपल फार्म के अपने ग़ैर-लाभकारी काम में लगाते हैं. रॉबिन कहते हैं, "दुनिया को धीरे-धीरे बदलने में मेरी मदद के लिए YouTube से बेहतर कोई प्लैटफ़ॉर्म नहीं है." साथ ही वे कहते हैं कि दुनिया मुझे जैसी मिली है उससे बेहतर बनाने के लिए मैं कोशिश करना कभी नहीं छोड़ूंगा.
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें