सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
हरियाणा

हरियाणा

SimpleTips Anwesha
फ़िटनेस

पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (पीसीओडी) से ग्रस्त और धीमी गति की लाइफ़स्टाइल के चलते अन्वेषा ने अपने स्वास्थ्य और फ़िटनेस पर ध्यान देना शुरू किया. जेएनयू से पीएचडी करने के दौरान अन्वेषा ने फ़िटनेस का अपना सफ़र दिखाने और महिलाओं को सेहतमंद लाइफ़स्टाइल अपनाने की प्रेरणा देने के लिए अपना YouTube चैनल शुरू किया. सिर्फ़ एक ही साल में उनकी मेहनत रंग लाई. अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ, अन्वेषा का YouTube चैनल उनकी आय का बड़ा स्रोत बन गया. अन्वेषा एक प्रमाणित योग ट्रेनर और खेल पोषण विशेषज्ञ हैं. फ़िटनेस रूटीन के अलावा, वे इनसे जुड़े लाइफ़स्टाइल के सुझाव भी अपने YouTube वीडियो में शेयर करती हैं. COVID-19 महामारी के दौरान, एक जागरूक नागरिक के रूप में उन्होंने अपने YouTube चैनल का इस्तेमाल चिकित्सा विशेषज्ञों के इंटरव्यू लेकर भरोसेमंद जानकारी शेयर करने के लिए किया. उन्होंने यह इंटरव्यू अपनी भाषा बांग्ला में किए. उन्होंने महिलाओं को फ़िट बनाने और सेहतमंद लाइफ़स्टाइल अपनाने में मदद के लिए एक सफल ऑनलाइन पहल भी लॉन्च की. इन शानदार उपलब्धियों के चलते, वे भारत के टॉप 10 फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर में से एक हैं.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें