गुजरात
बलदेवपरी गोस्वामी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. उन्होंने यह महसूस किया कि पढ़ाई के पूरक के रूप में बच्चों को ट्यूशन की ज़रूरत होती है. हालांकि उन्हें यह भी पता था कि बहुत से बच्चे ऐसे भी हैं जो ट्यूशन की फ़ीस नहीं चुका सकते. उन्हें ऐसा लग रहा था कि वे बीच चौराहे पर हों और आगे का रास्ता नहीं सूझ रहा हो. उन्होंने अपनी अब तक की ज़िंदगी पढ़ाई को सबके लिए मुहैया कराने में लगा दी थी. अपनी इसी कोशिश को आगे ले जाने के लिए उन्होंने टेक्नोलॉजी का सहारा लेने का फ़ैसला किया. ऐसे बच्चे जो ट्यूशन का खर्च नहीं उठा सकते थे, उन्हें पढ़ाने के लिए उन्होंने एक YouTube चैनल शुरू किया. अपने चैनल में वे गणित के ट्यूटोरियल वीडियो अपनी मूल भाषा गुजराती में बनाते हैं. आज बलदेवपरी के चैनल पर 1000 से ज़्यादा वीडियो और लाखों व्यू हैं. अलग-अलग सामाजिक-आर्थिक बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे इन वीडियो को देखकर पढ़ाई ठीक से कर पा रहे हैं. इस YouTube चैनल ने उन्हें वर्कशॉप के ज़रिए दूसरे शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए भी प्रेरित किया. इस कोशिश को लेकर वे काफ़ी सकारात्मक हैं और कहते हैं, “मेरा मानना है कि बच्चों को कहीं से भी मिले, शिक्षा मिलनी चाहिए. डिजिटल दुनिया और YouTube की ताकत जादुई है."
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें