गोवा
एमिलिना रेबेलो को महामारी के दौरान नौकरी से निकाल दिया गया था. उन्होंने खुद पर भरोसा करके YouTube चैनल शुरू करने का फ़ैसला किया क्योंकि और रास्ते नज़र नहीं आ रहे थे. शुरुआत में चैनल की सफलता को लेकर उन्हें भी ज़्यादा भरोसा नहीं था. रेबेलो कहती हैं, ''मैं खुद बहुत सी उलझनों में थी. मेरे बहुत से रिश्तेदारों का कहना था कि मुझे किसी असली 'नौकरी' की तलाश करनी चाहिए थी.'' हालांकि, एमिलिना को पूरा यकीन था कि अगर चैनल चल गया, तो उनकी सारी ज़रूरतें पूरी हो जाएंगी. उन्होंने YouTube पर ट्यूटोरियल देखकर वीडियो शूट और एडिट करना सीखा. उनके चैनल पर गोवा और गोवा के लोगों के जीवन के बारे में हल्का-फुल्का कॉन्टेंट होता है. कुछ ही दिनों में उनके चैनल की सदस्यता भारत के साथ विदेशी दर्शकों ने भी ली. एमिलिना महामारी से पहले जितना कमाती थीं उससे ज़्यादा अपने YouTube चैनल से कमाती हैं. अपनी इस उपलब्धि पर उनका कहना है, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि पैसों की तंगी से बाहर आने का इतना अच्छा रास्ता मिल जाएगा." इसमें सबसे अच्छी बात है कि OnlyEmilina चैनल लंबे समय तक बना रहेगा!
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें