सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
दिल्ली

दिल्ली

Aaj Tak
सूचना समाचार

आज तक ने अपने डिजिटल सफ़र की शुरुआत तब की जब यह टीवी स्क्रीन से बाहर निकलकर लैपटॉप और मोबाइल डिवाइस तक जा पहुंचा। चैनल ने 2009 में YouTube पर समाचार प्रकाशित करना शुरू किया, जिसके द्वारा दर्शकों को राजनीति, विदेशी मामलों, कारोबार और मनोरंजन पर ब्रेकिंग न्यूज़ और जानकारी दी जाती थी। आज तक को न सिर्फ़ YouTube पर कामयाबी मिली, बल्कि यह दुनियाभर में रिकॉर्ड बना रहा है; 2022 में 5 करोड़ सब्सक्राइबर्स की संख्या तक पहुँचने वाला दुनिया का यह पहला समाचार चैनल बन गया है। इस चैनल के जरिए देश-विदेश के कोने-कोने में लाखों भारतीयों को ताज़ा जानकारी मिली है।

Neha Agrawal Mathematically Inclined
शिक्षा लर्निंग

संख्याओं और समीकरणों में खासी दिलचस्पी रखने वाली नेहा अग्रवाल ने 2017 में गणित को आसान बनाने का सामान्य-सा लक्ष्य लेकर अपना YouTube चैनल शुरू किया। वे अलग-अलग शिक्षण शैलियों से तालमेल बनाकर वीडियो बनाती हैं, जिनसे छात्र अपनी रफ़्तार और क्षमता के अनुसार सीख सकते हैं। नेहा छात्रों के लिए अपने कंटेंट को मनोरंजक और प्रासंगिक बनाने के लिए जिंगल और कहानियों का इस्तेमाल करती हैं। शिक्षण को लेकर उनके रचनात्मक नजरिये ने उन्हें लगभग 15 लाख सब्सक्राइबर्स दिलाये हैं और 2023 जॉएंट एंट्रेन्स एग्ज़ामिनेशन (जेईई) के इच्छुक छात्रों के लिए YouTube पर हाल ही में लॉन्च किये गये पाठ्यक्रम के साथ उन्हें ज़बरदस्त कामयाबी हासिल करने में मदद मिली है।

King
संगीत

अर्पण कुमार चंदेल ने YouTube पर संगीत का सफर साल 2012 में शुरू किया और वह एक म्यूजिक रियल्टी टीवी शो में 2019 में नजर आए। YouTube पर जारी हुई संगीत के उनके ओरिजिनल और "हट के" स्टाइल ने उन्हें लोकप्रियता की नई ऊंचाइयां छूने में मदद की। अपने प्रशंसकों के बीच किंग के नाम से मशहूर इस उभरते कलाकार को प्लेटफॉर्म पर वैश्विक दर्शक मिलने से उन्हें 58 लाख वफादार फैन्स जुटाने में मदद मिली। किंग के इस बढ़ते चैनल और फैन फॉलोइंग के चलते वार्नर म्यूजिक इंडिया का ध्यान किंग पर गया, जिसने उनके साथ एक करार पर हस्ताक्षर किया और उनके एल्बम को जारी किया। उनके हिट गाने "मान मेरी जान" को YouTube पर अब तक 40 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वह तब से विश्व भ्रमण पर हैं और हाल ही में अमरीकी कलाकार निक जोनास के साथ उनका एक कोलैबोरेशन रिलीज हुआ है। किंग ने YouTube शॉर्ट्स और नए संगीत, शो के अपडेट और वैश्विक कलाकार के रूप में अपनी जिंदगी और आगे बढ़ते करियर के बारे में जानकारी देने के लिए एक कम्युनिटी पेज सहित अलग-अलग फॉर्मेट सम्मिलित करके YouTube पर अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ाव को बनाए रखा है।

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें