सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Anukriti Sharma
एनिमल वेलफेयर पशु कल्याण

अनुकृति शर्मा का बचपन से ही जानवरों की देखभाल से जुड़े कामों में बहुत मन लगता था. लेकिन, वे कहती हैं, "जानवरों की बीमारियों के इलाज और उसके बाद की देखभाल के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध थी." इससे पहले, जानवरों की देखभाल के बारे में जानने के लिए वे अक्सर YouTube की मदद लेती थी. इसलिए इस बारे में अपनी जानकारी को अपने जैसे दूसरे लोगों के साथ शेयर करने के लिए उन्होंने खुद का एक YouTube चैनल शुरू करने का फ़ैसला किया. वे मज़ाक़िया अंदाज़ में कहती हैं, "इससे अपने अंदर छिपे टीवी एंकर बनने के सपने को पूरा कर सकती हूं." चैनल के ज़रिए उन्होंने दोनों ही लक्ष्यों को हासिल कर लिया. उनके वीडियो, खासकर उनके बचाए हुए तोतों की देखभाल करने से जुड़े एक वीडियो से न सिर्फ़ पालतू और आवारा जानवरों की देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ी, बल्कि दूसरे लोगों को पशुओं की देखभाल करने की प्रेरणा भी मिली. वे चैनल से होने वाली कमाई को जानवरों की देखभाल करने में लगा रही हैं. वीडियो पर दर्शकों से मिली टिप्पणियों से उन्हें इस काम को करने की और प्रेरणा मिलती है. उनका दावा है, "जानवर भले ही अपने दुख-दर्द को बयां न कर पाएं, लेकिन मेरा चैनल उनकी आवाज़ उठाता रहेगा."

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें