सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
चंडीगढ़

चंडीगढ़

Gaurav Kaushal
शिक्षा

गौरव कौशल अपने अनुभव से जानते थे कि प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग काफ़ी महंगी होती हैं. हर कोई इतने पैसे खर्च नहीं कर सकता. ऐसे में, इन परीक्षाओं के उम्मीदवारों को मुफ़्त ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए उन्होंने एक YouTube चैनल शुरू किया. अपने चैनल पर वे यूपीएससी और दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को कोचिंग और ट्रेनिंग देते हैं. उनके चैनल पर कोर्स से जुड़ी वीडियो से लेकर फ़िटनेस वीडियो, प्रेरणा देने वाले वीडियो, विशेषज्ञों के सुझाव और तरकीबों तक बहुत कुछ है. इन वीडियो से वे अपने दर्शकों के साथ इन परीक्षाओं को लेकर न सिर्फ़ अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करते हैं, बल्कि उन्हें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से फ़िट रहना भी सिखाते हैं. वे अपने दर्शकों के लिए ज़िम्मेदारी की भावना महसूस करते हैं और अपने YouTube चैनल के ज़रिए जितना हो सके उतनी जानकारी शेयर करने की कोशिश करते हैं. उनके मुताबिक, "मैंने यह महसूस किया कि युवा इतने दबाव में जी रहे हैं कि मदद का सिर्फ़ एक हाथ या एक शब्द भी उनके लिए बहुत मायने रख सकता है."

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें