सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
बिहार

बिहार

Artkala
कला खुद से करें

स्नेहा, पूजा, और पवन स्कूल में ही थे जब उनके परिवार को आर्थिक तंगी से गुज़रना पड़ा. तीनों भाई-बहनों ने सोचा कि कुछ पैसे कमाकर माता-पिता की थोड़ी मदद करनी चाहिए. इस सोच ने तीनों को YouTube तक पहुंचा दिया. उनका YouTube चैनल Artkala, फ़ालतू सामान को दुबारा काम में लेने के आइडिया और तकनीकों से भरा पड़ा है, जैसे कि प्लास्टिक की बोतलें वगैरह से सजावट की चीज़ें बनाना. शुरुआत में उनके चैनल के दर्शकों की संख्या कम रही, लेकिन उन्होंने कोशिश जारी रखी. एक बार, दिवाली के आसपास उन्होंने लैंप बनाने से जुड़ा एक 'खुद से करें' वीडियो शेयर किया. यही वह ब्रेक था जिसका अब तक तीनों इंतज़ार कर रहे थे. कुछ ही महीनों में चैनल से उनकी कमाई भी शुरू हो गई. अगले 5 सालों में तीनों ने बहुत मेहनत और सूझबूझ से अपने चैनल को आगे बढ़ाया. हर महीने इससे उनकी नियमित कमाई भी होने लगी. आज बच्चों ने अपनी पैसे की परेशानी को पीछे छोड़ दिया है. वीडियो में दिखाए उनके 'खुद से करें' आइडिया ने बहुत से दर्शकों को भी छोटे-मोटे कारोबार शुरू करने में मदद की है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें