सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
असम

असम

Great Man of Assam
शिक्षा

भारत के युवाओं के बीच YouTube की लोकप्रियता ने प्रांजित कलीटा का भी ध्यान खींचा. उनकी उम्र के ज़्यादातर लोग इस प्लैटफ़ॉर्म का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते थे तो वहीं दूसरी ओर प्रांजित को भारत के इतिहास को दिखाने वाली डॉक्यूमेंट्री देखना बहुत पसंद था. उन्होंने भारत के युवाओं, खास तौर पर असम के युवाओं को YouTube पर शैक्षिक वीडियो से जोड़ने के लिए अपना YouTube चैनल लॉन्च किया. उन्होंने कॉन्टेंट के लिए YouTube पर अपने पसंदीदा चैनलों से प्रेरणा ली. साथ ही, उन्होंने YouTube वीडियो बनाने और उनमें बदलाव करने का तकनीकी हुनर भी वीडियो देखकर सीखा. आज प्रांजित के चैनल पर असम के मशहूर लोगों के साथ-साथ राज्य के इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हाई-क्वालिटी कॉन्टेंट है. उनके चैनल पर सदस्यों की बढ़ती संख्या और दर्शकों के गहरी दिलचस्पी के चलते, प्रांजित की मेहनत रंग ला रही है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें