सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश

Honiya Dakpe
ट्रैवल लाइफ़स्टाइल

कम उम्र में ही होनिया डाकपे की ज़िंदगी में बड़ी मुश्किल आ गई जब उन्हें स्टेज 4 का लिम्फ़ेटिक ट्यूबरकुलोसिस हो गया. इसके चलते, खास देखभाल, तकलीफ़देह इलाज, दवाइयां, और बेडरेस्ट ही उनकी दुनिया बन गई. अपने समय का ठीक से इस्तेमाल करने के लिए होनिया ने YouTube का सहारा लिया. इससे उन्हें काफ़ी राहत मिली. अपनी कहानी कैमरे के सामने कहने और लोगों तक पहुंचाने के आइडिया ने उनमें नया उत्साह जगाया. इलाज जारी रहते हुए ही उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के ग्रामीण जीवन, संस्कृति, और वहां के स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड के बारे में वीडियो बनाने शुरू किए. YouTube ने होनिया को अपनी खुशियां वापस पाने और इलाज को आसान बनाने में मदद की. आज होनिया की मदद के लिए उनके चैनल के हज़ारों सदस्य हैं. इतना ही नहीं, उनके वीडियो पर लाखों व्यू भी हैं. सामाजिक मुद्दों को लेकर कैंपेन चलाने का भी काम चैनल पर करती हैं. इस चैनल से होने वाली कमाई से गरीब लोगों को खाना खिलाती हैं.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें