आंध्र प्रदेश
माधवी मानती हैं कि बागवानी सबके लिए है। उनके चैनल मैड गार्डनर का मूल विचार यही है, जहाँ वे अपने 6 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स के लिए बागवानी के बुनियादी से लेकर उन्नत तरीके साँझा करती हैं। 2018 में तेलुगु के शुरुआती बागवानी चैनलों में से एक की स्थापना के बाद से, माधवी के जुनून ने उनके कई फॉलोअर्स को बागवानी को शौक बनाने के लिए प्रेरित किया है, और अब वे अपनी कमाई को अपने बाग और चैनल में फिर से निवेश कर पाती हैं। इसने उन्हें कई सम्मान भी दिलाये हैं - जिसमें प्रतिष्ठित रायथू नेस्थम पुरस्कार भी शामिल है जो माधवी को टेरेस गार्डनिंग के लिए भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति से मिला था।
दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें
देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.
खोजें