सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

Tropical Penguin
ब्यूटी लाइफ़स्टाइल

तनु अंडमान में पली-बढ़ी हैं, लेकिन काम के चलते वे बेंगलुरु चली गईं. उस समय उन्होंने YouTube को अपना दोस्त बनाया. उनके मुताबिक, "वहां दोस्त नहीं होने की वजह से YouTube के कई चैनलों से ही मेरी दोस्ती हो गई." जब वे वापस अंडमान चली गईं, तब YouTube उनकी ज़िंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन गया था. इसलिए उन्होंने YouTube क्रिएटर के रूप में, अपना सफ़र शुरू करने का फ़ैसला लिया और अपना चैनल, Tropical Penguin लॉन्च किया. उनके चैनल पर स्किन और बालों की देखभाल से जुड़े 'खुद से करें' घरेलू उपाय के वीडियो हैं. इन वीडियो में भी घुंघराले बालों के नुस्खों पर खास ध्यान दिया गया है. बचपन में घुंघराले बालों की वजह से उनका मज़ाक बनाया जाता था. इसी के चलते उन्होंने बालों की देखभाल के 'खुद से करें' नुस्खों के साथ प्रयोग किया. इतने सालों में उन्होंने घुंघराले बालों के देखभाल के नुस्खों का खज़ाना बना लिया. इन्हें ही अब वे अपने चैनल पर वीडियो बनाकर शेयर करती हैं. आज जब उनके सदस्यों की संख्या बढ़ती जा रही है, तब कई ब्रांड अपने प्रॉडक्ट की समीक्षा करने के लिए उनसे संपर्क करते हैं. तनु और YouTube के बीच शुरू हुई एक सामान्य दोस्ती अब बड़ी पार्टनरशिप में बदल गई है.

दूसरे राज्यों और क्षेत्रों की कहानियां एक्सप्लोर करें

देश भर के ऐसे क्रिएटर्स, कलाकरों, और छोटे कारोबार चलाने वालों से मिलें जो अपनी कम्यूनिटी को मज़बूत बनाने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हुए अपनी संस्कृति और जुनून को दुनिया के सामने ला रहे हैं.

खोजें